{"_id":"ca6ab937a441f212af7772a4fcbd3aa4","slug":"suro-ki-mehfil-in-nit","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनआईटी में सजेगी सुरों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में सजेगी सुरों की महफिल
अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी कैंपस तीन दिन तक संगीत की खनक से गुलजार होगा।
साथ ही डांस का धमाल भी होगा। मौका होगा हिल फेयर-2013 के आयोजन का।
हिल फेयर का थीम स्पिन ड्रिफ्ट रखा गया है। एनआईटी में सांस्कृतिक उत्सव हिल फेयर-2013 का 15 नवंबर से आगाज होगा।
17 नवंबर तक मस्ती, धमाल, संगीत की स्वर लहरियों का क्रम जारी रहेगा। संस्थान में होने वाले कार्यक्रम में हर वर्ष देश के विभिन्न नामी संस्थानों के छात्र शिरकत करते हैं।
इस बार भी काफी संस्थानों के भाग लेने की संभावना है।
तीन दिन तक चलने वाले हिल फेयर में बीट ट्रेस थीम पर आधारित डांस प्रतियोगिता होगी।
ड्रामा स्पर्धा के साथ ही संगीत के स्वरों का जादू बिखरेगा। उत्सव के दौरान ‘फैशन-परेड’, कवि सम्मलेन भी होगा।
फन गेम्स, फेस पेंटिंग, टैटू मेकिंग सहित अन्य गेम्स भी होंगे। प्रदेश सहित देश के अन्य संस्थानों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
उत्सव में शामिल होने वालों को स्वेट-शर्ट प्रदान की जा रही है, जो खास हिलफेयर के लिए बनवाई गई है।
छात्रों के लिए कई आनलाइन इवेंट, फोटोग्राफी प्रतियोगिता और आदम-एंड-इव सहित अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। संस्थान के निदेशक डा. रजनीश श्रीवास्तव ने छात्रों को उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त सचिव अरिदमन सिंह ने बताया कि उत्सव के लिए पर्याप्त धन एकत्रित कर लिया गया है।
हिलफेयर को वित्त सहायता देने के लिए संस्थान ने कंपनियों से हाथ मिलाया है।