{"_id":"93243b10c4a9d4963ec2b8e9560d3f33","slug":"summon-to-balkrishan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए बालकृष्ण से क्यों की जाएगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए बालकृष्ण से क्यों की जाएगी पूछताछ
अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 15 Feb 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधुपुल में पतंजलि योगपीठ की जमीन को लीज देने के मामले में योगपीठ के संस्थापक सदस्य आचार्य बालकृष्ण और मानव संसाधन एवं वित्त अधिकारी ललित मोहन को सोलन पुलिस तलब कर पूछताछ करने जा रही है।
विज्ञापन
इन दोनों के नाम भी जांच रिपोर्ट में हैं जबकि उस समय के सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के नामों पर पुलिस संशय की स्थिति में है। जांच में अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पाया गया है कि पतंजलि योगपीठ की ओर से मौजा चौहाड़ा तहसील कंडाघाट में सरकार से प्रोजेक्ट लगाने की मंजूरी ली लेकिन राजस्व और पतंजलि योगपीठ के अधिकारियों ने साठगांठ करके मौजा कहलोग की जमीन को सरकार से मंजूर करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा और मंजूरी ले ली।
विज्ञापन
13 फरवरी को साधुपुल में सरकारी भूमि को पतंजलि योग ट्रस्ट को धोखाधड़ी से लीज पर जमीन देने की शिकायत हुई। उधर, एसपी सोलन डॉ. रमेश छाजटा ने कहा जांच में बालकृष्ण और ललित मोहन के नाम शामिल हैं। इन्हें पूछताछ के लिए सोलन बुलाया जाएगा।