फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Students from 5th to 9th class will study the history of Himachal the board will prepare a separate textbook

Himachal : हिमाचल का इतिहास पढ़ेंगे 5वीं से 9वीं कक्षा के विद्यार्थी, बोर्ड अलग से तैयार करेगा पाठ्यपुस्तक

Fri, 08 Aug 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 5वीं से 9वीं के विद्यार्थियों को हिमाचल का इतिहास पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने निर्देशों पर अमल करते हुए इस पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Students from 5th to 9th class will study the history of Himachal the board will prepare a separate textbook
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 5वीं से 9वीं के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल के इतिहास की पाठ्यपुस्तक शुरू करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड इसके लिए अलग से पाठ्यपुस्तक तैयार करने में जुटा है। शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद इस पाठ्यपुस्तक और किस कक्षा से कहां तक इसे शुरू किया जाना है। इसको लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


16 मई 2024 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि सूबे के बच्चों को हिमाचल के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा था कि पाठ्यक्रम में संशोधन कर हिमाचल के इतिहास को दर्शाने वाले विषयों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने निर्देशों पर अमल करते हुए इस पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड प्रबंधन ने विषय विशेषज्ञों के साथ हिमाचल प्रदेश के इतिहास को दर्शाते विषयों को तैयार करना शुरू कर दिया है। वहीं इस हिमाचल का इतिहास कोई अध्याय न होकर, एक पूरी पाठ्यपुस्तक होगी। इस पाठ्यपुस्तक को बोर्ड प्रबंधन ने कक्षा 5वीं से 9वीं तक पढ़ाने की योजना बनाई है, लेकिन इसे अंतिम रूप शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद बोर्ड ने हिमाचल के इतिहास से संबंधित पुस्तक का प्रारूप तैयार करना शुरू दिया है। इस पाठ्यपुस्तक को 5वीं से 9वीं कक्षा तक पढ़ाए जाने की योजना है। पुस्तक के पाठ्यक्रम और इसे किस कक्षा से शुरू किया जाएगा, यह शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद तय होगा। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed