फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stone pelting on Vande Bharat train in Una glass of two coaches broke

Himachal News: ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: बसाल गांव के पास फेंके गए पत्थर, दो कोचों के शीशे टूटे

Sun, 06 Oct 2024 04:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव हुआ है। शनिवार को हुई घटना में आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीमों ने बसाल, त्यूड़ी व पनोह आदि गांवों में रेलवे ट्रैक आसपास मौजूद रियायशी क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
Stone pelting on Vande Bharat train in Una glass of two coaches broke
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश की सुपरफास्ट ट्रेनों में शुमार अंब-अंदौरा एवं ऊना से होकर नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव हुआ है। मामला शनिवार दोपहर का है। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के चार कोचों ई-1, ई-2, सी-7 व सी-10 को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को हुई घटना में आरएपीएफ एवं ऊना पुलिस की टीमों ने बसाल, त्यूड़ी व पनोह आदि गांवों में रेलवे ट्रैक आसपास मौजूद रियायशी क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार 1:15 बजे के करीब गांव बसाल के पास ट्रेन पर एकाएक पटरी से थोड़ी दूर असमाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि ट्रेन में सवार यात्रियों को किसी प्रकार से कोई चोट नहीं आई, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के चार डिब्बों पर पत्थर लगने से दो कोच के शीशे टूट गए और दो के शीशों पर निशान पड़ गए हैं। रेलवे चौकी ऊना के कार्यवाहक प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली। रेलवे पुलिस रेलवे संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed