फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   status of schools with less students will be reduced on the basis of new admissions in Himachal

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नए दाखिलों के आधार पर घटेगा कम छात्रों वाले स्कूलों का दर्जा, ब्योरा तलब

Tue, 08 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलों में हुए नए दाखिलों का ब्योरा तलब किया है। बता दें कि अब नए दाखिलों के आधार पर कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का दर्जा घटाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
status of schools with less students will be reduced on the basis of new admissions in Himachal
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब नए दाखिलों के आधार पर कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का दर्जा घटाया जाएगा। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को स्कूलों को डाउन ग्रेड करने का फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। इसी कड़ी में स्कूल निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलों में हुए नए दाखिलों का ब्योरा तलब किया है। 20 बच्चों की संख्या से कम वाले हाई स्कूल और 25 से कम वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम किया जाएगा। हाई स्कूलों को मिडल और वरिष्ठ माध्यमिक को हाई स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेजों को डाउन ग्रेड करने का फैसला मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री लेंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इसके लिए अधिकृत कर दिया गया है। इसी माह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक बुलाकर स्कूलों का दर्जा कम करने को मंजूरी दी जाएगी। बीते दिनों सरकार को दी गई रिपोर्ट में 20 विद्यार्थियों की संख्या वाले 65 हाई और 18 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डाउन ग्रेड करने की सिफारिश की गई थी। इन 83 स्कूलों के नजदीक सटे स्कूलों और वहां पंजीकृत विद्यार्थियों की जानकारी भी साथ में दी गई। शिमला में 40, लाहौल-स्पीति में 22, किन्नौर में 9 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम बताई गई।

विज्ञापन

कांगड़ा के पांच, हमीरपुर के तीन और ऊना, कुल्लू, चंबा व मंडी में एक-एक कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूल थे। कैबिनेट ने फैसला लिया कि नए दाखिलों के आधार पर दोबारा से रिपोर्ट तैयार की जाए। बीते साल सरकार ने पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले 419 प्राइमरी-मिडल स्कूल मर्ज किए हैं। प्राइमरी स्कूलों को दो किलोमीटर और मिडल स्कूलों को तीन किलोमीटर के दायरे में मर्ज किया गया है। मर्ज किए गए स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में दाखिले दिए गए। यहां नियुक्त शिक्षकों और गैर शिक्षकों को भी अन्य स्कूलों में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed