फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State Power Corporation missing chief engineer general manager Vimal Gupta

Himachal News: करीब छह दिनों से लापता हैं राज्य पावर कारपोरेशन के प्रमुख अभियंता, पत्नी ने लगाए ये आरोप

Sun, 16 Mar 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

राज्य पावर कारपोरेशन के लापता प्रमुख अभियंता, महाप्रबंधक विमल गुप्ता दस मार्च से लापता हैं। वहीं, पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
State Power Corporation missing chief engineer general manager Vimal Gupta
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य पॉवर कारपोरेशन के लापता प्रमुख अभियंता, महाप्रबंधक विमल गुप्ता की पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत पत्र लिखकर दस मार्च से लापता पति विमल नेगी को तलाशने के लिए गुहार लगाई है। किरण नेगी ने उनके पति की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किरण नेगी ने कहा कि मेरे पति इंजीनियर विमल नेगी जो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत हैं, 10 मार्च 2025 से शिमला से लापता हैं। उनकी गुमशुदा/लापता होने की एफआईआर पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज है। विमल नेगी के पास दो मोबाइल नंबर है जो 10 मार्च से बंद चल रहे हैं। पति को अंतिम बार बिलासपुर जिले के घुमारवीं में कंदरौर पुल के नजदीक देखा गया है। 
विज्ञापन


किरण नेगी ने कहा कि मेरे गुमशुदा पति विमल नेगी विगत छह माह से मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि पावर कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, जानबूझकर चिकित्सा हेतु अवकाश न देना एवं बार-बार प्रशासनिक कार्यवाही की धमकी दी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विमल नेगी कार्यालय से 10 मार्च 2025 को कार्यालय अवधि के दौरान लापता हो गए हैं। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा अभी तक हमें आधिकारिक रूप से उनकी गुमशुदगी के बारे में सूचित नहीं किया गया है। किरण नेगी ने उक्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उनकी तलाश के लिए पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में एक विशेष कार्य बल का गठन किया जाना चाहिए। 

उधर, बिजली बोर्ड के अभियंताओं और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने भी मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। मोर्चा के संयोजक लोकेश ठाकुर और हीरालाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच हो।

नेगी को धर्मशाला, चंडीगढ़ और बिलासपुर में तलाश रहीं टीमें
पावर कॉरपोरेशन प्रमुख अभियंता, इंजीनियर विमल नेगी का पांच दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए चंडीगढ़, धर्मशाला और बिलासपुर में टीमों को भेजा है लेकिन अभी तक उन्हें तलाश करने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। विमल नेगी 10 मार्च लापता हैं। जांच में सामने आया है कि वह आखिरी बार सरकारी गाड़ी से लिफ्ट तक आए थे और इसके बाद से लापता चल रहे हैं। पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन भी तलाश करने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका मोबाइल 10 मार्च को करीब सवा ग्यारह बजे के स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन बिलासपुर जिले के नौणी के समीप भराड़ी वाइफरकेशन के समीप उन्हें आखिरी बार देखा गया था। यहां पर उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस उनकी हर संभव जगह पर तलाश कर रही है। पुलिस कार्यालय के कर्मचारियों और अन्य स्टाफ से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें खासकर उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जिन्हें उन्हें 10 मार्च को मोबाइल पर संपर्क किया था। 

विमल नेगी की जल्द तलाश करने की उठाई मांग
किन्नौर कल्याण समिति ज्यूरी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरबंस लाल नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 मार्च से लापता कटगांव के एचपीपीसीएल शिमला में कार्यरत मुख्य अभियंता विमल नेगी की जल्द तलाश की सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है। किन्नौर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की है कि नेगी को शीघ्र तलाश करके परिवार को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed