SPU Mandi: सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अगली कक्षा में बैठ सकेंगे, जानें क्या है पूरा निर्णय
वीरवार को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई अकादमिक परिषद की बैठक निर्णय लिया गया कि दिसंबर में तीन या इससे अधिक विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अप्रैल में परीक्षा के बाद ही द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर में तीन या इससे अधिक विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने वाले प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अप्रैल में परीक्षा के बाद ही द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर सकेंगे। वीरवार को सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई अकादमिक परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
अकादमिक परिषद की बैठक छात्र संगठनों से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा और समीक्षा करने के लिए बुलाई थी। सभी पहलुओं पर विचार करने और संबद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपलों से प्राप्त आंकड़ों के बाद परिषद ने छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने के पदोन्नति मानदंडों के संबंध में पिछले निर्णय का पालन करने का फैसला लिया। विवि प्रबंधन का मानना है कि इस निर्णय से कॉलेजों से ड्रॉपआउट के मामलों में कमी आई है और छात्र का वर्ष भी बर्बाद नहीं हुआ है। अकादमिक परिषद का मानना है कि अधिकांश विद्यार्थियों ने न तो आवश्यक संख्या में कक्षाओं में हिस्सा लिया होगा और न ही व्यावहारिक में लिया होगा, जो उनके शैक्षणिक सीखने के आवश्यक घटक हैं।
यह सुनिश्चित करना कि छात्र आवश्यक शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, उनके भविष्य की व्यावसायिक क्षमता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। पिछले साल 9 अक्तूबर को हुई अकादमिक परिषद की दूसरी बैठक में उत्तीर्ण मानदंडों में ढील दी गई थी, जिससे कुल 3,217 छात्र लाभान्वित हुए।
एनएसयूआई का आरोप है कि पिछले साल जिन विद्यार्थियों ने फर्स्ट ईयर के पेपर दिए थे और तीन विषयों में फेल थे। तब विवि ने उन्हें सप्लीमेंट्री देने का मौका दिया था। अब विद्यार्थी पास हो गए और अब सेकंड ईयर के पेपर भर रहे हैं तो विवि प्रशासन इससे मना कर फर्स्ट ईयर में बिठा रहा है।
अकादमिक परिषद की बैठक में निर्णय लिया है कि दिसंबर में तीन या इससे ज्यादा विषयों में पास हुए छात्र अप्रैल में परीक्षाएं खत्म होने के बाद द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर सकेंगे। शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने और शिक्षा की समग्र गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह संकल्प लिया गया है- प्रो. ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू मंडी