{"_id":"692bd9c31b1b48329600fd40","slug":"sports-news-master-national-hockey-championship-for-the-first-time-in-himachal-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News: हिमाचल में पहली बार मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: हिमाचल में पहली बार मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, जानें विस्तार से
Sun, 30 Nov 2025 11:14 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:14 AM IST
सार
हॉकी हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रणवीर सिंह निक्का ने धर्मशाला में आयोजित वार्षिक आम बैठक में बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप होने जा रही है।
विज्ञापन
धर्मशाला में बैठक में माैजूद हॉकी हिमाचल संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह निक्का और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पहली बार मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप होने जा रही है। यह जानकारी हॉकी हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रणवीर सिंह निक्का ने धर्मशाला में आयोजित वार्षिक आम बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि राज्य में हॉकी को नई दिशा देने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं करवाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
बैठक में आगामी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप और स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई। निक्का ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग की मास्टर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 31 मार्च 2026 से पहले ऊना में आयोजित की जाएगी। इसकी तिथियां जल्द घोषित होंगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल की स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के चार आयोजन 31 मार्च से पहले करवाए जाएंगे। इनमें जूनियर महिला और सब-जूनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं नूरपुर में, पुरुष वरिष्ठ वर्ग की मंडी में और महिला सीनियर हॉकी चैंपियनशिप हमीरपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप के दौरान देशभर के खिलाड़ी ऊना में निर्मित स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
इसका आयोजन हॉकी हिमाचल के संरक्षक सतपाल सत्ती की देखरेख में किया जाएगा। निक्का ने कहा कि हॉकी हिमाचल का पारंपरिक खेल है और यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, तो राज्य में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी और क्रिकेट में सफलता हासिल की है और इसी तरह हॉकी में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में हॉकी को बढ़ावा देने में कुछ कमियां हैं, जैसे शिमला स्टेडियम दूर होने से खिलाड़ियों को कठिनाई उठानी पड़ती है। भविष्य में कांगड़ा में भी हॉकी स्टेडियम निर्माण पर विचार किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर हॉकी हिमाचल के चीफ पैट्रन सुखराम चौधरी और महासचिव रोमेश पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन