फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Kamalakar Nikita in 55 kg weight category Reema Bhoi in 59 kg category winner Dharamshala

Sports News: 55 किलो भार वर्ग में कमलाकर निकिता, 59 में रीमा भोई विजेता; धर्मशाला में चल रही प्रतियोगिता

Sun, 16 Feb 2025 11:50 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:50 AM IST
सार

केंद्रीय विवि धर्मशाला में चल रही अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन 55 किलोग्राम भार वर्ग में कमलाकर निकिता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 59 किलोग्राम भार वर्ग में रीमा भोई ने सबसे अधिक वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Sports News Kamalakar Nikita in 55 kg weight category Reema Bhoi in 59 kg category winner Dharamshala
धर्मशाला में इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भार उठाकर दमखम दिखातीं छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय विवि (सीयू) धर्मशाला की मेजबानी में चल रही अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को अलग-अलग भार वर्ग में मुकाबले हुए। 55 किलोग्राम भार वर्ग में कमलाकर निकिता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 59 किलोग्राम भार वर्ग में रीमा भोई ने सबसे अधिक वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश भर से करीब 78 विश्वविद्यालयों से 300 महिला खिलाड़ी दमखम दिखा रही हैं।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन भार वर्ग में मुकाबले खेले गए हैं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में शिवाली यूनिवर्सिटी कोलापुर की कमलाकर निकिता ने 174 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी की रमनदीप कौर ने 173 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा और 167 किलोग्राम भार उठाने वाली देश भगत यूनिवर्सिटी की शिवानी रानी तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किलोग्राम भार वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की रीमा भोई ने 186 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। 179 किलोग्राम भार उठाने वाली एमजी काशी यूनिवर्सिटी की शगुन राव दूसरे और 178 किलोग्राम भार उठाकर एडमास यूनिवर्सिटी की राजश्री विश्वास ने तृतीय रहीं। रविवार को 71, 76 और 81 भार वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed