फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News India great start in Asia Korfball Championship beat Korea 36-2

Sports News: एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारत की शानदार शुरुआत, कोरिया को 36-2 से हराया

Wed, 06 Nov 2024 01:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

हांगकांग में शुरू हुई एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कोरिया को 36-2 के विशाल स्कोर से पराजित कर तीन अंक प्राप्त किए। 
 

विज्ञापन
Sports News India great start in Asia Korfball Championship beat Korea 36-2
एशिया कोर्फबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हांगकांग में शुरू हुई एशिया कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पहले मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय टीम ने कोरिया को 36-2 के विशाल स्कोर से पराजित कर तीन अंक प्राप्त किए। टीम के कोच और हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि पहले मैच में हिमाचल के सारंग, सूरज, यामिणी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कोरिया के खिलाफ एक के बाद एक गोल दागे। नितेश, आलीशा और शिल्पा ने उम्दा प्रदर्शन कर भारतीय टीम का स्कोर 36 तक पहुंचाया है। पहले मैच में धमाकेदार जीत से भारतीय टीम का हौसला बुलंद है।

विज्ञापन


भारतीय टीम को ए ग्रुप में रखा गया है। पहले दिन चीन ने दो मैच, भारत ने एक मैच और चीनी ताइपे ने एक मैच जीता है, जबकि जापान, कोरिया ने एक-एक और मकाऊ (चीन) ने दो मैच हारे। ग्रुप-ए में चीन के 6 अंक और भारत और चीनी ताइपे 3-3 अंक अर्जित कर बराबरी पर हैं। भारतीय टीम का दूसरा मैच चीनी ताइपे के साथ होगा। टीम के कोच विनोद ठाकुर ने बताया कि भारतीय टीम के खिलाड़ी पूरे तालमेल के साथ खेल रहे हैं और अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed