{"_id":"68496512fe0482b04a0aec71","slug":"sports-news-himachal-daughters-won-silver-in-beach-kabaddi-national-championship-played-in-andhra-pradesh-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News: हिमाचल की बेटियों ने बीच कबड्डी में जीता रजत, आंध्र प्रदेश में खेली गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: हिमाचल की बेटियों ने बीच कबड्डी में जीता रजत, आंध्र प्रदेश में खेली गई राष्ट्रीय चैंपियनशिप
Wed, 11 Jun 2025 04:44 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Jun 2025 04:44 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की कबड्डी महिला टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल की बेटियों ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम स्थित मांगीनापुड़ी बीच पर आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
फाइनल में हिमाचल का मुकाबला हरियाणा से हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम ने 47 अंक बनाए जबकि हिमाचल 35 अंकों पर सिमट गई। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हिमाचल की टीम में बिलासपुर की किरण ठाकुर ने बतौर कप्तान शानदार नेतृत्व किया। उनके साथ तनु ठाकुर, निकिता चौहान, शगुन नायक, अदिति शुप्टा और जसप्रीत कौर ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
टीम के साथ पवना नेगी मैनेजर और विलम ठाकुर कोच के रूप में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल, डॉ. गोपाल दास्ता, विजय पाल चंदेल और बीएल धर्माणी ने टीम को बधाई दी। कहा कि हिमाचल की इस जीत ने यह साबित कर दिया कि पहाड़ी बेटियां अब मैदान ही नहीं, बीच कबड्डी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपना लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन