फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports Himachal Renuka Singh Thakur returns to Indian cricket team Harleen gets place on better performance

Sports News : हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी, हरलीन को बेहतर प्रदर्शन पर मिली जगह

Wed, 20 Aug 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पीठ दर्द को हराकर वापसी कर चुकी हैं। वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम की ऑलराउंडर हरलीन दओल का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। 

विज्ञापन
Sports Himachal Renuka Singh Thakur returns to Indian cricket team Harleen gets place on better performance
रेणुका सिंह ठाकुर/हरलीन देओल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पीठ दर्द को आउट कर हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। वहीं अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर प्रदेश की टीम की ऑलराउंडर देओल का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। भारत में सितंबर के अंत में शुरू होने वाले आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट विश्वकप में देश की टीम में हिमाचल प्रदेश की ये दोनों खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी।

विज्ञापन

रेणुका सिंह ठाकुर मार्च में आईपीएल के बाद पीठ दर्द से परेशान होने के बाद टीम से बाहर हुई थीं। इस बीच उनका एनसीए बंगलूरू में इलाज चल रहा था। करीब पांच माह बाद रेणुका ने भारतीय टीम में वापसी की है। इससे भारतीय टीम की पेस बैटरी को मजबूती मिलेगी। हरलीन देओल को अपने बेहतर प्रदर्शन पर टीम में जगह मिली है। महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 30 सितंबर को होगा। इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन एक दिवसीय मैच खेले जाने हैं। इसमें रेणुका सिंह फिर अपनी तेज गेंदों से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप से पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर अपने हाथ खोलने का मौका मिलेगा। रेणुका ठाकुर ने अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से 19 एक दिवसीय मैच खेले है, जिनमें उन्होंने 35 विकेट चटकाए हैं। हरलीन देओल ने अब तक 27 वनडे मैच खेले। उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतकों के साथ 806 रन बनाए हैं। अब प्रदेश की दोनों खिलाड़ियों से विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद प्रदेश के हर क्रिकेट प्रेमी को है।

विज्ञापन

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि गौरव की बात है कि भारत में होने वाले महिला वनडे क्रिकेट विश्वकप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम में राज्य की दो खिलाड़ियों हरलीन देओल और रेणुका सिंह ठाकुर का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed