{"_id":"69e29abd9420c78be90b2acc","slug":"zip-elections-are-like-mini-assembly-fight-unitedly-awasthi-solan-news-c-176-1-sln1003-167461-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी विधानसभा जैसा है जिप का \nचुनाव, एकजुट होकर लड़ें : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी विधानसभा जैसा है जिप का चुनाव, एकजुट होकर लड़ें : अवस्थी
विज्ञापन
शुक्रवार को शिव मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक संजय अवस्थी व कार्यकर्ता।
दाड़लाघाट बैठक बोले अर्की के विधायक, कहा-योग्य और कर्मठ उम्मीदवारों का सहयोग करें कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। शिव मंदिर दाड़लाघाट में शुक्रवार को चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विधायक संजय अवस्थी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता होती है और जब लोग मिलकर कार्य करते हैं तो बड़े से बड़े कार्य भी संभव हो जाते हैं। उन्होंने जिला परिषद चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे मिनी विधानसभा की संज्ञा दी और कहा कि इन चुनावों को गंभीरता से लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे योग्य और कर्मठ उम्मीदवारों को आगे लाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं होते, लेकिन आपसी सहमति और संगठन के माध्यम से मजबूत उम्मीदवार तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां पार्टी का निर्णय होगा, वहां सभी को मिलकर उसका समर्थन करना चाहिए। इस दौरान जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महिला आरक्षित सीट होने के कारण विभिन्न महिला उम्मीदवारों के नाम भी प्रस्तावित किए गए। बैठक के दौरान विधायक संजय अवस्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी पंचायतों को बजट उपलब्ध करवाया है और आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, वेदप्रकाश शुक्ला, मस्त राम शर्मा, जगदीश ठाकुर, संजय ठाकुर, राजेश गुप्ता, मनोज गौतम, चौहान कृष्णा, राकेश चौहान सहित काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से पंचायत चुनने पर 5 लाख रुपये अपनी तरफ से देंगे अवस्थी
विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जो पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उसे सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी। वह व्यक्तिगत रूप से भी ऐसी पंचायत को 5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देंगे। अर्की मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया और सभी से एकजुट होकर चुनावों में उतरने की अपील की।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।