फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youths caught in suspicious circumstances, villagers allege they were taking chitta

Solan News: संदिग्ध हालात में पकड़े युवक, ग्रामीणों का आरोप ले रहे थे चिट्टा

Fri, 04 Apr 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर जोहड़जी के समीप ग्रामीणों ने कुछ युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक इंजेक्शन से चिट्टा ले रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि युवकों ने चिट्टा लिया है। हिरासत में लिए युवकों के ब्लड सैंपल जांच के लिए एसएफएल भेज दिए है। रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक सड़क किनारे एक गाड़ी में बैठे हैं, इस बीच मौके पर कुछ ग्रामीण पहुंचते है और गाड़ी का दरवाजा खोलते है, इसमें एक युवक अपनी बाजू में इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है। मौके पर करीब चार युवक बताए जा रहे है, इसमें से दो फरार हो गए थे, अन्य दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेज दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक चिट्टा ले रहे थे, लेकिन युवक से बात करने पर वह पेनकिलर बता रहा है, पुलिस ने हिरासत में लिए युवकों के ब्लड सैंपल जांच के लिए एसएफएल भेज दिए है, रिपोर्ट आने के बाद मामले में खुलासा होगा। पुलिस जांच जारी है।





सादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed