{"_id":"663f6a678a3657d0bd0b3157","slug":"youth-to-stay-away-from-drugs-and-message-given-to-stay-in-good-company-solan-news-c-176-1-ssml1042-121334-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवाओं को नशे से दूर रहने और\nअच्छी संगत में रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवाओं को नशे से दूर रहने और अच्छी संगत में रहने का दिया संदेश
Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 11 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में केंद्रीय ज्ञान प्रचारक ने किया युवाओं को जागरूक
संवाद न्यूज एजेेंसी
परवाणू(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में निरंकारी सत्संग भवन में युवाओं को जागरूक किया गया। युवाओं के लिए आयोजित इस समागम में नशे से दूर रहने और अच्छी संगत में रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महात्मा इंद्रजीत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस समागम में दूर दराजों की निरंकारी ब्रांच अर्की, कुनिहार, दाड़लाघाट, सुबाथू, धर्मपुर, कसौली, कुमारहट्टी, नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला, नाहन, पांवटा साहिब, रेणुका, डिल्मन, राजगढ़, सोलन समेत अन्य जगह से करीब 1000 से युवाओं ने भाग लिया।
ज्ञान प्रचारक ने युवाओं को बताया कि शास्त्रों, उपनिषदों, ग्रंथों, पुराणों पर आधारित वचनों में कहा कि मानव समय रहते जागना चाहिए और अपने बारे में स्वयं चिंतन करना चाहिए। यही नहीं अपने आप की भी स्वयं पहचान करनी जरूरी है। हम किसी के बहकावे में नहीं आ सकते। उन्होंने कहा की जिस प्रभु परमात्मा की पूजा वंदना करते हो, उनके दर्शन करके उन्हें देख कर आप अपनी भक्ति कर सकते हो। जिसकी भक्ति उसकी पूजा और उस बारे में ज्ञान भी जरूरी है। जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने युवाओं को अच्छे रास्ते पर चलने का संदेश दिया।