{"_id":"6a676bc0ae441ca85e07cdf2","slug":"youth-to-spread-the-message-of-the-drug-free-india-campaign-through-singing-dance-and-plays-solan-news-c-176-1-ssml1040-174995-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गायन, नृत्य और नाटकों से युवा देंगे नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गायन, नृत्य और नाटकों से युवा देंगे नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में प्रतियोगिताएं शुरू, प्राचार्या डॉ. मनीषा ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत गायन, नृत्य, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म निर्माण, स्लैम कविता और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
प्रतियोगिताओं के लिए नशा मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली पर आधारित विषय निर्धारित किए गए हैं। गायन प्रतियोगिता में बदलाव की लय, युवा की आवाज और नशा छोड़ो, सुर जोड़ो जैसे विषय शामिल हैं। नृत्य प्रतियोगिता में परंपरा से परिवर्तन और नशा मुक्त भारत के लिए एकता विषयों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं में नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे।
इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों से नशे की नहीं, राष्ट्र निर्माण की लत लगाओ का संदेश दिया जाएगा। पेंटिंग में नशा मुक्त भविष्य चित्रित करें और रंगों से संदेश, स्वस्थ भारत की ओर विषय रखे गए हैं। वहीं, लघु फिल्म और रील निर्माण प्रतियोगिता के लिए नशे की कीमत और नशा मुक्त नया चलन है जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। स्लैम कविता और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भी नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी मंच प्रदान करती हैं।