{"_id":"60bfa0e98ebc3ef43c0ac9ed","slug":"youth-services-department-will-give-free-computer-training-interested-youth-should-apply-by-june-25-to-district-youth-services-and-sports-department-solan-solan-news-sml372977461","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सेवाएं विभाग देगा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सेवाएं विभाग देगा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन
सोलन। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा वर्ष 2020-21 में एक वर्ष के निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने दी। सुदेश धीमान ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य युवा बोर्ड द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवा 25 जून, 2021 तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन में आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी, भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी की शैक्षणिक योग्यता जमा दो होनी अनिवार्य है तथा उसके घर से कोई भी व्यक्ति सरकारी या अर्धसरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षणार्थी के घर की वार्षिक आय दो लाख से कम होनी चाहिए। ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षणार्थी जिला सोलन का स्थायी निवासी होना चाहिए। जिन प्रशिक्षणार्थियों ने पहले कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया हो, वह आवेदन न करें। उन्होंने कहा कि उक्त शर्तों को पूरा करने वाले सभी इच्छुक युवा 25 जून, 2021 तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन में प्रमाणपत्रों सहित आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223462 पर किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है।