फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth murdered in Bilanwali Labana of Baddi, body found in field

Solan News: बद्दी के बिलांवाली लबाणा में युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Bilanwali Labana of Baddi, body found in field
बद्दी के बिलांवाली में खेत में शव का जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी- स्रोत- पुलिस
मामले में दो संदिग्धों की हुई पहचान, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

एफएसएल जुन्गा की टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी के बिलांवाली लबाणा में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। युवक का शव खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस टीम ने इस मामले में दो संदिग्धों की पहचान की है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के लिए रवाना हो गई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह गांव छितावर, जिला बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को ओमकार चौधरी का कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था और इसी आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस को शक है कि ये लोग ही हत्या में शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफएसएल जुन्गा की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी विनोद धीमान ने पुष्टि की कि पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed