फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth Congress across the state from today Election process will start: Ramashray

आज से प्रदेशभर में यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया होगी शुरू : रामाश्रय

Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress across the state from today

Election process will start: Ramashray
सोलन में पत्रकारवार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस के चुनाव अधाकारी रामाश्रय चौहान चुनाव की जानकारी द
14 अगस्त तक कोई भी सदस्य कर सकेगा अपना नामांकन दाखिल
विज्ञापन

एप से होगी वोटिंग, राज्याध्यक्ष के लिए दिल्ली में यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसे लेकर पांच अगस्त से नामांकन प्रक्रिया होगी। यह बात चुनाव अधिकारी व यूथ कांग्रेस नेता रामाश्रय चौहान ने सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 14 अगस्त शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसमें कोई भी यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता नामांकन कर सकता है। नामांकन पर आपत्ति 06 से 15 अगस्त होंगी। इसमें महिला, एससी, एसटी, विकलांग, अल्पसंख्यक के लिए कुछ पद आरक्षित होंगे। एससी, एसटी में सोलन व शिमला जिले में अध्यक्ष पर रिजर्व पद होंगे।
नामांकन के बाद 20 अगस्त तक बैलेट नंबर जारी होगा। उसके दो सप्ताह बाद सदस्यता अभियान शुरू होगा। इसमें नए वोटर्स जोडेंगे। एक माह तक यह प्रक्रिया चलेगी। इसमें एप के जरिए 50 रुपये सदस्यता शुल्क के साथ नामांकन भरने वाले नए सदस्य जोडेंगे। मतदाता एप के जरिए स्वयं भी अपना मत प्रत्याशी को दे सकेंगे। उसके बाद स्क्रूटनी होगी कि किसने कितने सदस्य बनाए हैं। इसके बाद जिला स्तर तक वोटिंग के हिसाब से अध्यक्ष, उपायध्यक्ष, महासचिव का चुनाव कर दिया जाएगा। जिसे सबसे अधिक मत मिलेंगे वह अध्यक्ष, उसके कम में उपाध्यक्ष व उसके बाद महासचिव व सचिव बनेंगे।
विज्ञापन

जबकि राज्याध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले को पहले चार कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली में लेंगे। उनमें एक को राज्याध्यक्ष चुना जाएगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed