{"_id":"6a956a8c80f03abd3a0f8eb0","slug":"yoga-for-good-health-message-of-a-healthy-lifestyle-conveyed-to-students-solan-news-c-176-1-ssml1044-177776-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग बनाए निरोग : विद्यार्थियोंको स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग बनाए निरोग : विद्यार्थियोंको स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
Tue, 01 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज में आयोजित योग शिविर में भाग लेते हुए छात्र- स्रोत-कालेज।
बरोटीवला कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के मल्टीपर्पज हॉल (एमपीएच) में सोमवार को योग बनाए निरोग विषय पर योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। दोपहर बाद चले कार्यक्रम में करीब 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. श्याम सिंह, हिंदी विभाग ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। वहीं नवीन ने भी योगाभ्यास करवाने में विशेष सहयोग दिया। विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग युवा पीढ़ी के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान रखने के साथ तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है’ का संदेश देते हुए अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।