फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   xray facility in hospital

स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में तीन दिन ही हो रहे एक्सरे

Tue, 02 Feb 2016 07:45 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Updated Tue, 02 Feb 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
xray facility in hospital

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में  स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। आलम यह है कि केंद्र में पिछले कई माह से रेडियोग्राफर का पद रिक्त पड़ा है। हालांकि चंडी से रेडियोग्राफर की तैनाती  की गई है। लेकिन, वह सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही सेवाएं देता है। अन्य दिनों में मरीजों को सोलन या परवाणू का रास्ता दिखा दिया जाता है। ऐसे में लोगों को निजी क्लीनिकों में एक्सरे करवाने जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि धर्मपुर क्षेत्र नेशनल हाईवे के साथ होने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन, अस्पताल में एक्सरे सुविधा न मिलने के कारण मामले सोलन रेफर कर दिए जाते हैं। स्थानीय निवासी कमलेश, राम दत्त, दिनानाथ, सूर्य प्रकाश, नरेंद्र, कंचन, कुलदीप ने बताया कि पंचायत के माध्यम से कई बार  स्वास्थ्य विभाग को समस्या के बारे में बताया जा चुका है।

विज्ञापन


10 हजार की आबादी प्रभावित
धर्मपुर पंचायत के तहत आसपास के गांव में करीब 10 हजार की आबादी रहती है। इसमें जाबली, कुमारहट्टी, भोजनगर, डगशाई, रौड़ी, सुबाथू, गढ़खल, धर्मपुर, कंडा, बडोग आदि क्षेत्रों से लोग इलाज के लिए धर्मपुर पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में निराशा झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed