फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray machine installed in Kunihar hospital, patients got relief

Solan News: कुनिहार अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन, मरीजों को मिली राहत

Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन।)। मरीजों को एक्सरे के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल कुनिहार में 8.50 लाख की नई मशीन लगवा दी है। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा। उनको एक्सरे करवाने के लिए सोलन, शिमला या निजी क्लीनिकों का भी रुख नहीं करना पड़ेगा।
ऐसे में मरीजों के जेब ढीली नहीं होगी। बीते वर्ष सात मई को मशीन खराब हो गई थी। इसके बाद से मरीजों को अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस कारण मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को आ रही समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमखता से उठाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल में एक्सरे की मशीन लगवाई।
विज्ञापन

इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. ताराचंद नेगी ने कहा कि कुनिहार अस्पताल में एक्सरे मशीन स्थापित कर दी है। जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सिविल अस्पताल कुनिहार में रोजाना 150-200 की ओपीडी होती है। ऐसे में करीब 30 मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए कहा जाता है। अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने मरीजों को असुविधा हो रही थी। उनको इधर-उधर भटकना पड़ता था। क्षेत्रवासियों और समाजसेवी संस्थाओं ने नई मशीन लगाने की कई मांग की। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल से भी मांग की लेकिन समस्या का समाधान न निकल पाया। सरकार बदलने के बाद लोगों ने इस मांग को विधायक और सीपीएस संजय अवस्थी के समक्ष रखी। विधायक ने भी लोगों को नई मशीन लगवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन लगने के बाद मरीज खुश
मशीन के स्थापित होने पर कुनिहार यूनिट के प्रधान राजेंद्र शर्मा और सचिव सतीश कुमार ठाकुर, स्थानीय निवासी सूर्यकांत जोशी, वेद भारद्वाज, विजय सिंह कंवर, किरपाल सिंह कंवर, तेजेंद्र सिंह, जयपाल योगीराज, राजेश शांडिल, प्रकाश चौधरी, जगदीश ठाकुर, मदन भारद्वाज, हरिराम, बलदेव राज, दीपक चौधरी, अनिल तनवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed