{"_id":"6a2b0afd5101a295290afc32","slug":"wrestler-salman-bhogpur-won-the-mayapuri-dham-chhamakwrestler-salman-bhogpur-won-the-mayapuri-dham-chhamakdi-dangaldi-dangal-solan-news-c-176-1-ssml1040-171368-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पहलवान सलमान भोगपुर ने जीता मायापुरी धाम छमकड़ी दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पहलवान सलमान भोगपुर ने जीता मायापुरी धाम छमकड़ी दंगल
विज्ञापन
विकास खंड पट्टा की गोयला पंचायत के छमकड़ी में दंगल के विजेता पहलवान मुख्यातिथि के साथ। स्त्रोत:
फाइनल मुकाबले में पहलवान चमन बाबा फलाई को किया पराजित
छोटी माली में रॉबिन को हराकर चंडीगढ़ के विजय बने विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत माया पूरी धाम छमकड़ी में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवान सलमान भोगपुर ने अपना दमखम दिखाते हुए बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। इस विशाल दंगल में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों के नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दंगल में विभिन्न भार वर्गों में अनेक छोटी और बड़ी कुश्तियां लड़ी गईं। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बड़ी माली का फाइनल मुकाबला रहा, जो सलमान भोगपुर और चमन बाबा फलाई के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में सलमान भोगपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त किया और विजेता घोषित किए गए।
छोटी माली का खिताबी मुकाबला विजय चंडीगढ़ और रॉबिन भोगपुर के बीच हुआ, जिसमें चंडीगढ़ के विजय पहलवान ने बाजी मारी। इस वर्ष के दंगल में बाल कुश्ती का आयोजन भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों की माली में पीयूष छमकड़ी और साहिल धर्मपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें साहिल धर्मपुर विजयी रहे।
दंगल समिति के प्रबंधक सलाहकार, लायक राम ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ मायापुरी धाम के बाबा पुरनानंद पूरी महाराज और क्षेत्र के समाजसेवी विधि चंद राणा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गुरमेल चौधरी, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान गुरदेव वर्मा, बीडीसी सदस्य प्रियंका ठाकुर, और ग्राम पंचायत ढकरियाणा के उपप्रधान ज्ञानचंद शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर दंगल की शोभा बढ़ाई। विजेताओं और उप-विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए विधि चंद राणा ने 6,100 रुपये, गुरमेल चौधरी ने 5,100 रुपये, ग्राम पंचायत गोयला की प्रधान निर्मला देवी ने 2,100 रुपये, उप प्रधान गुरदेव वर्मा ने 6,100 रुपये और बीडीसी सदस्य प्रियंका ठाकुर ने 2,100 रुपये की राशि दंगल आयोजन समिति को प्रदान की। प्रबंधक समिति की ओर से सभी विजेता और उप-विजेताओं को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस सफल आयोजन में दंगल समिति के सचिव रविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल ठाकुर, सलाहकार लायक राम ठाकुर, शेर सिंह, जीतराम, श्याम लाल, मदन, बृजलाल, धर्म सिंह, देवी दत्त और संजय कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से ही यह दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।