{"_id":"6597f86f9bc0e2661103c6d3","slug":"worshiped-akshat-and-invitations-distributed-in-solan-and-parwanoo-solan-news-c-176-1-ssml1040-13965-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन व परवाणू में बांटे पूजित अक्षत व निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन व परवाणू में बांटे पूजित अक्षत व निमंत्रण
Fri, 05 Jan 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र सविकार करती महिला। संवाद
22 जनवरी को मनाई जाएगी घर-घर में दिवाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में सोलन में भाजपा ने वार्ड नंबर 9 में पवित्र अक्षत बांटे। इसमें नरसिंह मंदिर से लेकर कई घरों में लोगों को अक्षत बांटे गए और लोगों को राम मंदिर के निमंत्रण भी दिए गए। इस दौरान वार्ड पार्षद शैलेंद्र गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
परवाणू के सेक्टर-6 में पहुंचे पूजित प्राण प्रतिष्ठा के 500 निमंत्रण पत्रों को घर-घर दिया गया। सेक्टर-6 के निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि 02 जनवरी को यहां आए प्राण प्रतिष्ठा के साथ 500 निमंत्रण पत्रों को अब घर घर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शिव मंदिर में 21 जनवरी को सुबह 9:00 बजे रामायण का अखंड पाठ किया जाएगा जो 22 जनवरी को सुबह 9:00 बजे समाप्त होगा। उसके पश्चात 10:00 से 11:00 बजे तक हवन होगा। दोपहर 12:00 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। 22 जनवरी को रात को मंदिर व घरों में दीपावली मनाई जाएगी।