{"_id":"6aa54fe0a17c0de1d1017ffa","slug":"obc-certificates-have-not-been-issued-by-the-tehsil-for-a-month-solan-news-c-176-1-sln1014-178857-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक माह तक तहसील से जारी नहीं हो रहे ओबीसी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक माह तक तहसील से जारी नहीं हो रहे ओबीसी प्रमाण पत्र
Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोलन में लोगोंने लगाया प्रमाण पत्र बनाने में मनमानी का आरोप
डीसी व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बावजूद समस्या बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद तहसील स्तर पर एक माह तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं।
नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीसी सोलन के समक्ष शिकायत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बावजूद अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। उनका कहना है कि आवेदकों की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।
वहीं, गोरखा समाज के लोगों की ओर से ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किए जा रहे आवेदनों पर भी आपत्तियां लगाए जाने की बात सामने आई है। इससे संबंधित लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर कुमार ने कहा कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनौटिया के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जल्द ही इस मामले को लेकर राज्यपाल के समक्ष जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पात्र लोगों के ओबीसी प्रमाण पत्र बिना अनावश्यक देरी के जारी किए जाएं। साथ ही, प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।