फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workshop on Modern and Digital Technologies at VSLM College Chandi

Solan News: वीएसएलएम कॉलेज चंडी में आधुनिक और डिजिटल तकनीकों पर कार्यशाला

Sun, 23 Mar 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनल। वीएसएलएम महाविद्यालय चंडी में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सौजन्य से डिजिटल लर्निंग और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जबकि डाइट प्रधानाचार्य शिव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आधुनिक युग में विज्ञान की प्रभावी तकनीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा में गुणात्मक प्रयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की ओर से कॉलेज स्मारिका का अनावरण भी किया। इसके साथ मुख्यवक्ता ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने भी जानकारी दी। प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने भी डिजिटल युग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस मौके पर ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, संजीव, कॉलेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा, सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed