{"_id":"630d088339cf73479b518eec","slug":"workers-terminated-from-jobs-during-corona-time-without-notice-organise-demonstration-at-nalagarh-solan-news-sml4198833142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बिना नोटिस बर्खास्त किए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बिना नोटिस बर्खास्त किए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सल्लेवाल में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली कंपनी के 200 कामगारों को बिना नोटिस निकाल दिया था। ये कामगार पिछले दो साल से घर में बैठे हैं। कामगारों का कहना है कि उन्हें बिना किसी नोटिस के निकाल दिया गया जबकि उनके स्थान पर कम वेतन में दूसरे लोगों को रख लिया गया।
कामगारों ने मंगलवार को अपनी मांगें जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जगपाल राणा के नेतृत्व में नारेबाजी की। कामगारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी न्याय नहीं मिला तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
कामगार स्वर्ण सिंह ने बताया कि उसने इस कंपनी में दो दशक तक कार्य किया। जब उनकी आयु 50 साल से अधिक हो गई तो कंपनी ने उन्हें निकाल दिया। अब वह न तो किसी अन्य नौकरी में जा सकते हैं और न ही यह कंपनी उन्हें रख रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने कोरोना के बहाने उन्हें अचानक बिना किसी नोटिस के निकाल दिया और उनके स्थान पर कम वेतन पर कामगार रख लिए। श्रम कार्यालय को शिकायती पत्र दिया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जग सेवा ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष जगपाल सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने एसडीएम के माध्यम से कामगारों की मांग उद्योग मंत्री को भेजी है। कामगारों को न्याय नहीं मिला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।