फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers angry inreament Jupitor company Baddi

कंपनी में सिर्फ आधे कामगारों का वेतन बढ़ाने पर रोष

Sun, 31 Jan 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के काठा स्थित सोलर सेल बनाने वाली कंपनी के कामगारों में इस वर्ष इंक्रीमेंट नहीं मिलने से रोष है। कामगारों का कहना है कि कोविड काल में उन्होंने कंपनी में पूरा कार्य किया। जब इंक्रीमेंट लगाने की बात आई तो कंपनी के उच्च पदों पर आसीन कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन बढ़ोतरी कर दी और लेबर क्लास के कामगारों को इससे वंचित रखा।
विज्ञापन

कामगारों ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी प्रबंधकों ने अपना रवैये में बदलाव नहीं किया तो उन्हें मजबूर हो कर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधक की होगी। बद्दी के काठा में सोलर सेल बनाने वाली कंपनी जुपिटर के कामगारों को इस साल इंक्रीमेंट नहीं लगा जबकि कंपनी के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को बड़े स्तर पर वेतन बढ़ोतरी चुपचाप की गई।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को जुलाई में वेतन बढ़ोतरी है लेकिन कामगारों को नवंबर में पता चला। कामगारों का कहना है कि उनके साथ सौतेले व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था या तो किसी का भी नहीं लगता। कंपनी प्रबंधकों की इस दोहरी नीति के चलते कामगारों में रोष पनप रहा है। कामगारों ने इसकी शिकायत श्रम अधिकारी को भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कामगारों को अप्रैल में लगेगा इंक्रीमेंट
कंपनी के प्लांट हेड डीएन पांडे ने कहा कि 2019 में कंपनी के आला अधिकारियों का इंक्रीमेंट नहीं लगा था केवल कामगारों को 2,686 से लेकर 3200 रुपये तक इंक्रीमेंट दिया। सभी कामगारों को बताया कि उनकी प्लांट 18 महीने बंद रहा। इस दौरान भी सभी को सैलरी घर बैठे ही दी गई। कोविड के दौरान भी किसी भी कामगारों की एक दिन की भी सैलरी नहीं काटी गई। उन्होंने बताया कि कुछ कामगार इस मांग को लेकर मिले थे। वह किसी काम से बाहर हैं। बद्दी आने पर कामगारों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक कार्य किया जाएगा। अप्रैल माह में सभी कामगारों को इंक्रीमेंट लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed