{"_id":"65fecca9955137ff5302b90d","slug":"worker-in-pharmaceutical-company-dies-under-suspicious-circumstances-solan-news-c-176-1-ssml1040-118581-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दवा कंपनी में कामगार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दवा कंपनी में कामगार की संदिग्ध हालात में मौत
Sat, 23 Mar 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
देर रात को कंपनी के रेस्ट रूम में सोया था कामगार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक दवा कंपनी में कार्यरत कामगार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक युवक प्रवेश पुत्र चेतराम जिला बिलासपुर के घुमारवीं तहसील के पंतेहड़ा गांव का रहने वाला था। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्रवेश कुमार पिछले छह साल से झाड़माजरी की एडिमक लाइफ साइंस में कार्यरत था। बीती रात 2:00 बजे तक वह ड्यूटी पर था उसके बाद वह कंपनी के रेस्ट रूम में रुक गया। सुबह 8:00 बजे जब अन्य लोग उठे तो वह बेहोश था। जिसे कंपनी के संचालक झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव भाई प्यार चंद व पंचायत प्रधान नीरज कुमार को सौंप दिया है। मृतक अविवाहित था। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।