फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   worker died in suspecious condition

Solan News: सोलन में ऊना निवासी कामगार की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शमलेच में एक कामगार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ काम करने वाले अन्य साथी उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान नीरज शर्मा पुत्र बीरू राम शर्मा निवासी गांव मेहतपुर समीप आरटीओ बैरियर जिला ऊना के रूप में हुई। मृतक तपन इंडस्ट्रीज सोलन में कार्यरत था। सुबह ड्यूटी पर था, तो उसने सहकर्मी कर्मचारियों को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके पश्चात उसे अचानक चक्कर आ गया। सहकर्मी उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed