फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   worker died during operation

ऑपरेशन के दौरान कामगार की मौत

Tue, 02 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 02 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
worker died during operation

ईएसआईसी अस्पताल काठा में ऑपरेशन के दौरान एक कामगार की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। उक्त कामगार बरोटीवाला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पैंटागोन उद्योग में काम करता था। उद्योग में काम करते समय उक्त कामगार की टांग में फ्रेक्चर हो गई थी। उसके बाद से ही कामगार ईएसआईसी अस्पताल काठा में अपना इलाज करवा रहा था।

विज्ञापन


इससे पहले उसकी टांग का मेजर ऑपरेटर पहले ही हो चुका था। मंगलवार को दस बजे मरीज की मौत हो गई, लेकिन परिजनों को दोपहर एक बजे बताया गया जिससे हिंद मजदूर सभा ने निंदा की है। मंगलवार को जब कामगार किशन कुमार ईएसआईसी अस्पताल काठा में अपना इलाज करवाने आया व उसकी टांग के ऑपरेशन का अंतिम टांका खुल रहा था कि अचानक उसकी ह्दय गति रूक गई जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सूचना हिंद मजदूर सभा के जिला सचिव राजू भारद्वाज को दी। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया व शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि उक्त कामगार की मौत सुबह 10 बजे हुई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने शाम पांच बजे तक मृतक कामगार का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। उन्होंने मांग की कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाए। जिससे उसे इंश्योरेंस व अन्य क्लेम लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएसआईसी अस्पताल काठा की एमएस सुरिंद्र कौर का कहना है कि किशन कुमार कुमार पुत्र  गुमान सिंह निवासी पट्टा की टांग का मेजर ऑपरेशन 15 दिन पहले हो चुका था। उक्त व्यक्ति की टांग के ज्वाइंट में स्क्रीयू डाला गया था जिसे मंगलवार को निकालना था।


यह काम बड़े अच्छे तरीके से हो भी गया था, लेकिन अंतिम क्षणों में ह्दय गति रूकने से उक्त मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे ने कहा कि पोस्टमार्टम नहीं करवाना है जिस कारण मरीज का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि अगर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करवाना चाहते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्जन डा. गगन व उसकी टीम ने अंतिम क्षणों तक मरीज को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed