{"_id":"62d836b0bb44427abd72e315","slug":"worker-died-after-falling-from-the-fourth-floor-of-residential-building-of-vardhman-textile-mills-solan-news-sml415779313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में चौथी मंजिल से गिरने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में चौथी मंजिल से गिरने से कामगार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी की वर्धमान धागा मिल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक कामगार की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक वर्धमान कंपनी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बद्दी की वर्धमान धागा मिल की महावीर कॉलोनी में रहता था। 16 जुलाई की रात को वह शौच करने कमरे से बाहर आया तो अचानक अपना संतुलन खो बैठा और चौथी मंजिल से गिर गया। इससे वह बेहोश हो गया।
बेहोशी की हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान कुलदीप राज (27) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव सुमवान कठुआ जम्मू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विजय ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।