फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fore lane work stop

बोर्ड और कंपनी में विवाद, फोरलेन का काम ठप

Tue, 05 Apr 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 05 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Fore lane work stop
निर्माणाधीन कालका-शिमला फोरलेन कार्य में बिजली के खंभे हटाने को लेकर विद्युत बोर्ड और कंपनी में ठन गई है। - फोटो : Demo Pic

निर्माणाधीन कालका-शिमला फोरलेन कार्य में बिजली के खंभे हटाने को लेकर विद्युत बोर्ड और कंपनी में ठन गई है। इसके चलते कई जगह निर्माण कार्य रुक गया है। इसी अड़चन के चलते धर्मपुर में दस दिन से एक स्थान पर कटिंग का कार्य रुका पड़ा है।

विज्ञापन


कंपनी के प्रोजेक्ट अधिकारियों का कहना है कि धर्मपुर में बस स्टाप के विपरीत साइट पर पहाड़ पर बिजली का खंभा कटिंग के आडे़ आ रहा है। इस कारण कटिंग का कार्य रुका पड़ा है। बोर्ड इस खंभे को बदलने में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहा। उधर बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बिजली के खंभे संबंधित कंपनी द्वारा बदले जाने हैं। सप्लाई को बदल दिया है। उधर इसकी के चलते कई स्थानों पर कार्य बाधित हो रहा है और निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी भी हो रही है।
विज्ञापन


40 किमी मार्ग का हो रहा विस्तार
टीटीआर से शिमला तक करीब 40 किमी एनएच का विस्तार हो रहा है। कटिंग का कार्य 1/4 ग्रेड में किया जा रहा है। इस ग्रेड में पहाड़ पर स्लाइड का कम खतरा रहता है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन का कार्य बड़े सहज तरीके से यातायात को बाधित किए बगैर किया जा रहा है। यह कार्य 2.5 साल में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को दिया गया कार्य : एसडीओ
विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता संजय नेगी ने बताया कि खंभे से सप्लाई वाली लाइन को बदल दिया है। खंभे को उखाड़ने का काम कंपनी को ही दिया है। बिजली वाले सभी खंभों को कंपनी ही उखाड़ेगी। फोरलेन की जद में जितने भी बिजली के खंभे आ रहे हैं, इनको उखाड़ने का कार्य विभाग द्वारा कंपनी को दिया है।


बोर्ड नहीं बता रहा कहां रखने हैं खंभे
जीआर इंफरा स्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर देवाशीष पात्रा ने बताया कि विद्युत बोर्ड खंभे रखने का स्थान नहीं बता रहा है। कई स्थानों पर बिजली की लाइन भी नहीं बदली है। ऐसे में कार्य में अड़चनें आ रही हैं। यह निर्माण कार्य तय अवधि में किया जाना है। कहा कि अगर यही रवैया रहा तो कार्य समय पर करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed