फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work begins on opening the artificial lake in Kumarhatti

Solan News: कुमारहट्टी में कृत्रिम झील को खोलने का काम शुरू

Tue, 20 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work begins on opening the artificial lake in Kumarhatti
नालागढ़ के कुम्हारहट्‌टी में  झील की निकासी के लिए  लगाई मशीन- संवाद।
विभाग ने टेंडर जारी कर मशीनें काम पर लगाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-शिमला मार्ग पर कुमारहट्टी में भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील को पूरी तरह खाली करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मशीनें लगा दी हैं। 2 सितंबर को बनी झील से पानी की निकासी पूरी नहीं हो पाई थी। इससे किसानों की जमीन जलमग्न होने के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी खतरा बना हुआ है। अमर उजाला ने 28 सितंबर को इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने झील का पानी निकालने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
नालागढ़ की कोईड़ी पंचायत के कुमारहट्टी में 2 सितंबर की रात भूस्खलन के कारण खड्ड में पानी जमा हो गया था। इससे तीन भाइयों नरेश कुमार शर्मा, जगपाल शर्मा और यशपाल शर्मा की करीब 10 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। खरीफ की फसल तबाह होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में पानी भरा होने के कारण अगली फसल की बिजाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

घटना के बाद जिलाधीश मनमोहन शर्मा और एसडीएम नरेंद्र अहलूवालिया ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को झील से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मशीनों से खोदाई कर पानी की निकासी शुरू की गई, लेकिन झील पूरी तरह खाली नहीं हो पाई। कुमारहट्टी से गुरुकुंड तक खड्ड में पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बनी हुई थी। बच्चों को स्कूल जाने के लिए खड्ड पार करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर जारी, जल्द खाली होगी झील
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परवसर सिंह ने बताया कि झील से पानी की निकासी के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। मशीनें लगाकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही झील को पूरी तरह खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।

नालागढ़ के कुम्हारहट्टी में  झील की निकासी के लिए  लगाई मशीन- संवाद।

नालागढ़ के कुम्हारहट्टी में  झील की निकासी के लिए  लगाई मशीन- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed