फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transformer installed for electric chargers at Darlaghat bus stand

Solan News: दाड़लाघाट बस अड्डे में इलेक्ट्रिक चार्जर के लिए लगाया ट्रांसफॉर्मर

Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
40 लाख रुपये खर्च हुए खर्च
विज्ञापन

15 लाख लगाया जाएगा चार्जर
एक साथ हो सकेंगी दो ई-बसें चार्ज, कनेक्शन जोड़ने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सोलन डिपो की ओर से दाड़लाघाट में बन रहे नए बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम पूरा कर लिया है। इस पर निगम ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब यहां आधुनिक चार्जर और शेल्टर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
निगम ने संबंधित कंपनी को जल्द चार्जर लगाने के निर्देश दिए हैं। कंपनी की ओर से करीब 15 लाख से आधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जर स्थापित किया जाएगा। निगम के अनुसार, इस चार्जर से एक बस को करीब 50 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकेगा। इसकी खासियत यह है कि एक समय में दो बसों को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

चार्जर लगने से लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को दाड़लाघाट बस अड्डे पर ही चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। चार्जर स्थापित होने के बाद बिजली बोर्ड की ओर से मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद ही चार्जिंग सुविधा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के अर्की, सोलन नए बस अड्डे, नालागढ़ और बद्दी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की सुविधा है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन दूर होने के कारण कई बार चालकों को बसें चार्ज करने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
राजगढ़ और अर्की में भी लगेंगे नए चार्जर
निगम की ओर से राजगढ़ और अर्की बस अड्डे पर भी नए इलेक्ट्रिक चार्जर लगाने की योजना बनाई जा रही है। अर्की बस अड्डे पर पहले से एक चार्जर उपलब्ध है। यहां एक और चार्जर लगाया जाएगा। इससे एक समय में चार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

दाड़लाघाट बस अड्डे पर चार्जर के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम पूरा हो गया है। कंपनी को जल्द से जल्द चार्जर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। चार्जर लगने के बाद बसों को चार्ज करने में सुविधा मिलेगी।
-तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed