{"_id":"6b019a361845cf7bf40f4b00","slug":"won-in-sports-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1007-185130-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वॉलीबॉल में शिमला, कबड्डी में सलोगड़ा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वॉलीबॉल में शिमला, कबड्डी में सलोगड़ा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
देव परंपरा के साथ कंडाघाट का जदारी बागुड़ी मेला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल का ऐतिहासिक जदारी बागूड़ी विजेश्वर देव मेला शनिवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय मेले की शुरुआत देव पूजन और देव छड़ी जिसे शरी कहा जाता है उसे मेला मैदान में शोभा यात्रा के साथ ले जाने के साथ हुआ। पहले दिन प्राचीन ठोडा, महिला व पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। जूनियर पुरुष वर्ग कबड्डी में 6 टीमों ने भाग लिया। जूनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में वाईएफसी कंडाघाट विजेता बना, जबकि उपविजेता कंडाघाट की टीम रही।
वहीं महिला वर्ग में कबड्डी की विजेता सलोगड़ा टीम बनी, जबकि उपविजेता शूलिनी सेवन की टीम रही। वॉलीबॉल में महिला वर्ग में शिमला विजेता और दाडलाघाट उपविजेता रहा। मेले में सांस्कृतिक दलों, स्कूली बच्चों और महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यातिथि महिला शक्ति सोलन की अध्यक्ष समाजसेवी किरण मेहता रहीं। उन्होंने कहा कि यह मेला प्राचीन और देव संस्कृति का वाहक है। उन्होंने इस धरोहर को संजोए रखने के लिए मेला कमेटी की सराहना करते हुए 21 हजार रुपये प्रदान किए। मेला कमेटी के सचिव रमेश ठाकुर ने बताया कि कबड्डी के फाइनल विजेता को 11 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता को 7100 व ट्रॉफी, वॉलीबॉल विजेता को 7100 व ट्रॉफी, उपविजेता को 5100 व ट्रॉफी और माली के विजेता को छह हजार और उपविजेता को पांच हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।