फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   women used in illgeal busniess

घर संवारने वाले हाथों में नशे की डोज

Wed, 15 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Wed, 15 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
women used in illgeal busniess
नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अब इसमें महिलाओं का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। - फोटो : demo pic

नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अब इसमें महिलाओं का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे कई मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं जिसमें महिलाएं शराब से लेकर चरस के साथ पकड़ी गई हैं। बीबीएन में गांजा का अवैध कारोबार बाहरी राज्य की महिलाओं के दम पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन



बरोटीवाला थाना पुलिस ने मंगलवार शाम सिक्का होटल के पास गैस प्लांट रोड से ऐसे ही एक मामले में राज्यस्थान से संबंधित महिला को 170 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। इस चरस की स्थानीय बाजार में हजारों रुपये कीमत बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी महिला नीता उर्फ गीता पत्नी विनोद उर्फ मनोहर हाल निवासी बरोटीवाला झुग्गी एरिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया है। 35 वर्षीय यह महिला गांजा के ग्राहकों तक 70 पैकेट में बंद इस अवैध सामग्री को पहुंचाने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बशेर सिंह ने कहा कि नशा के कारोबार पर बीबीएन में पूर्ण प्रतिबंध लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बैठक में सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। कहा कि एनडीपीएस के तहत नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बरोटीवाला पुलिस ने एक महिला को 170 ग्राम गांजे के साथ हिरासत में लिया है।


आठ माह में छह
महिलाओं पर केस
नशे के अवैध धंधे से लाखों रुपये कमाने वाले माफिया ने अब महिलाओं को भी अपने जाल में फंसा लिया है। आलम यह है कि आठ माह के भीतर करीब छह महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें अधिकतर वो महिलाएं हैं जिनके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। पैसों का लालच देकर महिलाओं को इस धंधे में शामिल किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर वह महिलाएं हैं जो अपने परिवार के साथ झुग्गी झोंपड़ियों में रहते हैं। नशे की सप्लाई ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए इन महिलाओं को कमीशन पर रखा जाता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बरोटीवाला थाना के तहत आठ माह में आधा दर्जन के करीब मामलों में महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed