{"_id":"58c003744f1c1b5d3ddc517d","slug":"women-strat-a-aganist-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के आदी युवकों को अब महिलाएं सुधारेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के आदी युवकों को अब महिलाएं सुधारेंगी
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
पंचायत कोठों में महिला ग्रामसभा के दौरान नशे की दलदल में धंस रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए रूपरेखा बनाई गई।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत कोठों में महिला ग्रामसभा के दौरान नशे की दलदल में धंस रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। प्रस्ताव पारित किया गया कि महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे युवाओं पर नजर रखेंगी जो नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं को लगता है कि युवक नशा कर रहा है तो वह संबंधित युवा के परिजनों को बुलाएंगी। इसके बाद युवकों से नशा छुड़वाने के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में प्रधान कविराज, उपप्रधान विकास ठाकुर, वार्ड सदस्या ललिता वर्मा, जयवंती, आसा और जोगेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विकास खंड सोलन की पंचायत बड़ोग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में करीब 100 के करीब महिलाओं ने भाग लिया। यह जानकारी पंचायत बड़ोग की प्रधान वीना पराशर ने। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शूलिनी विवि और मानव भारती विवि से भी महिला शिक्षकों तथा छात्राओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
शूलिनी विवि की डॉ. सुनंदा ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी की दी। इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर सोनिया, कमला, मीनाक्षी, सत्या, महिला मंडल प्रधान बिमला देवी, उमा देवी, मीना पराशर, राम प्यारी, अनुराधा, अमिता, तुलसी देवी, उर्मीला, आशा, कांता, रेणू, गीता, वीना, कृष्णा और विद्या देवी मौजूद रहे।