फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women from self-help groups will get proper space to set up stalls along the four-lane road.

Solan News: फोरलेन किनारे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्टॉल लगाने के लिए मिलेगा उचित स्थान

Sun, 01 Mar 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will get proper space to set up stalls along the four-lane road.
मालरोड पर स्टॉल लगाकर सामान बेचतीं स्वयं सहायता समूह की म​हिलाएं। संवाद
परवाणू-शिमला फोरलेन के किनारे जगह की जा रही चिह्नित, कंडाघाट व सोलन ब्लॉक की महिलाओं को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अभी मुरारी मार्केट और चिल्ड्रन पार्क के बाहर स्टाॅल लगाती हैं महिलाएं
निशिल मेहता
सोलन। कंडाघाट और सोलन ब्लॉक में जल्द ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्टॉल लगाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से परवाणू-शिमला फोरलेन के किनारे जगह चिह्नित की जा रही है। यहां अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों को हटाकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैठाया जाएगा, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को उनके उत्पाद खरीदने का अवसर मिल सके। वर्तमान में कंडाघाट सहित सोलन क्षेत्र में कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। हालांकि सोलन शहर के मालरोड पर कुछ स्थान उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन वहां गंदगी और अव्यवस्था के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। शहर के मुरारी मार्केट में जहां स्टॉल लगाए जाते हैं, वहां आसपास गंदगी का अंबार रहता है। स्टॉल के पीछे सड़ी हुई सब्जियां फेंकी जाती हैं और दीवारों से पानी बहता रहता है। महिलाओं ने अपनी समस्याएं कुछ समय पहले उपायुक्त के समक्ष रखी थीं। अब प्रशासन की ओर से कंडाघाट और सोलन ब्लॉक में कुछ स्थान स्वयं सहायता समूहों के लिए चयनित किए जाएंगे। हटाए गए तहबाजारियों और वेंडरों के स्थान इन समूहों की महिलाओं को आवंटित किए जाएंगे। संवाद
गंदगी में खाद्य सामग्री तैयार करने में दिक्कत : नेहा
स्टॉल संचालिका नेहा ने बताया कि गंदगी और खराब स्थान के कारण खाद्य सामग्री तैयार करने में भी दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में तो यहां स्टॉल लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। चिल्ड्रन पार्क के बाहर महिलाएं सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को सड़क किनारे स्टॉल लगाती हैं, लेकिन दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण ग्राहक आराम से खरीदारी नहीं कर पाते। कई बार सामान पूरा नहीं बिकता और अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
सोलन और कंडाघाट ब्लॉक में फोरलेन के किनारे अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों और वेंडरों को हटाया जा रहा है। अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए यहां स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को उनके उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा और महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल जैन, अतिरिक्त उपायुक्त, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed