{"_id":"65e8652d7ca8db0e680ee55f","slug":"women-doing-good-work-in-the-field-were-honored-solan-news-c-176-1-ssml1040-117578-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
Wed, 06 Mar 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम हुआ, जिसमें अंबुजा सीमेंट के सीएमओ मनोज जिंदल विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लगभग 15 ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूहों की 700 महिलाओं ने भाग लिया।
मनोज जिंदल ने महिलाओं से महिला उत्थान के लिए कार्य करने और उनकी आर्थिकी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी स्वयं सहायता समूह और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी महिलाओं को फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। महिलाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनके माध्यम से उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा और नशा निवारण जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की।
इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मीना शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़लाघाट मानवी चौधरी, कुनिहार विकास खंड की बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, पंचायत प्रधान कोटलू नर्मदा शर्मा, पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा, पंचायत प्रधान चाखड़ गुरदेई, अमृतधारा की प्रधान शकुंतला शर्मा, प्रधान चंडी माता जागृति फेडरेशन की महिला प्रधान उपस्थित रहीं।