{"_id":"6aa7e357c7c70e11f807c550","slug":"women-are-enraged-as-the-work-on-the-bridge-over-sarsa-khad-is-hanging-in-the-balance-solan-news-c-176-1-ssml1044-178973-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरसा खड्ड पर पुल का काम अधर में लटकने से महिलाएं भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरसा खड्ड पर पुल का काम अधर में लटकने से महिलाएं भड़की
Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशनपुरा पंचायत के चुनड़ी गांव का पुल का काम शुरू न होने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन- स्रोत- ग्
महिलाओं ने सरकार और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
काम शुरू न होने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगी महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। किशनपुरा पंचायत के चुनड़ी गांव के साथ सरसा खड्ड पर बनने वाले पुल का कार्य शुरू न होने पर गांव की महिलाओं ने नाराजगी जताई है। महिलाओं ने सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है। महिलाओं का कहना है कि केवल वोट लेने के लिए राजनेता उनके गांव में आकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होते ही ग्रामीणों की कोई सुध नहीं लेता है। महिला ने पुल का कार्य अधर में होने पर रोष जताते हुए नारेबाजी की।
गांव की वार्ड पंच विद्या देवी, गीता देवी, तारोदेवी, टिपटा देवी, मनजीत कौर, पूजा, नशरो, कोला देवी, कृष्णी देवी, शिंदा, रेखा, सरोज, गुरमीत, बागों, दर्शना, सावित्री, नसीबो, सत्या व सोचा देवी के नेतृत्व में चुनड़ी गांव की महिला एकत्रित हुई। महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड पंच विद्या देवी ने कहा उनके गांव के सरसा खड्ड के ऊपर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य दो साल से चला हुआ है। लेकिन अभी तक 15 फीसदी ही काम हुआ है। पिछले एक साल से काम बंद है। बरसात में इस गांव का संपर्क अन्य गांवों से कट जाता है।
उद्योगों में काम करने वाले लोग व स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर खड्ड को पार करते हैं। बीते दिन एक छोटा बच्चा बीमार हो गया था। वह दवाई लेने के लिए सरसा पार जा रहा था कि वह पानी के बहाव में 25 फीट तक बह गया बस वह किसी तरह से वह बच गया है। गीता देवी ने बताया कि पिछले एक साल से काम बंद है। बताया जा रहा है। जिस ठेकेदार को पहले काम दिया था विभाग उसे ही दोबारा काम दे रहे हैं, जबकि यह ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मनजीत कौर ने बताया कि 10 करोड़ 40 लाख में इस पुल का टेंडर नाबार्ड के तहत हुआ है। ठेकेदार इस पुल को तैयार नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुल का कार्य शुरू नहीं किया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
यह मामला मुख्य अभियंता के ध्यान में है। मुख्य अभियंता ही फाइनल करेंगे कि ठेका पुराने ठेकेदार को देना या नए को देना है। जैसे ही वह ऑर्डर करेंगे उसके तीन दिन के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। - मनीष ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग