फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   woman take step aganist wine shop

शराब के खिलाफ सड़क पर महिलाओं का पहरा

Sat, 02 Apr 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Sat, 02 Apr 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
woman take step aganist wine shop
केंडोल में शराब के ख‌िलाफ सड़क पर पहरा देती मह‌िलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जुल्म जब हद से गुजर जाए तो मुलायम हाथ भी फौलादी बन जाते हैं। जहन से डर इस कदर काफूर हो जाता है कि रात का स्याह अंधेरा भी प्यारा लगने लगता है। पट्टानाली पंचायत के केंडोल गांव की महिलाएं भी शराब के बढ़ते कारोबार से कुछ इस कदर दुखी हैं कि आज वे शराब माफिया के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

विज्ञापन


इन महिलाओं ने शराब के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए कदम आगे बढ़ा दिए हैं। सोच लिया है कि अब और घर शराब से नहीं उजड़ने देंगी। महिलाओं ने गांव में खुले ठेके को बंद करवाने की मांग प्रशासन से कर रखी है। 31 मार्च की रात को ठेकों का मालिकाना हक बदलने बाद महिलाओं ने रातभर सड़क पर पहरा दिया। महिलाओं को आशंका थी कि 31 मार्च को शराब के ठेके का ठेकेदार बदलने से यहां पर शराब की नई सप्लाई आ सकती है।
विज्ञापन


यहां के लोग इस शराब ठेके का विरोध कर रहे हैं। लिहाजा महिलाओं ने रातभर सड़क पर बैठ कर निगरानी की ताकि शराब की खेप आने पर उसे लौट सके। लेकिन शराब की खेप नहीं आई। कुछ दिन पहले इस ठेके के विरोध में महिलाएं प्रधान आशा कंवर के नेतृत्व में एडीएम संदीप नेगी से भी मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड पंच कल्पना देवी और कमला देवी के नेतृत्व में जयवंती, राम देवी, शकुंतला, बीना देवी, देफकी देवी, कृष्णा देवी, किरण देवी, कश्मीरी लाल, मोहन सिंह, विक्रम, शेर सिंह और मक्खन सिंह ने रात भर जागते रहे। पंच कल्पना ने बताया कि रात डेढ़ बजे ठेके से पुरानी शराब तो वापस ले गए लेकिन नई सप्लाई नहीं आई। उन्हें शक था कि यहां शराब की नई खेप आ सकती है।

महिलाएं वार्ड पंच के नेतृत्व में एसपी बद्दी बशेर सिंह से मिली। महिलाओं ने एसपी को बताया कि केंडोल में ठेका खुलने से यहां माहौल बिगड़ रहा है। शाम होते ही महिलाएं और बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। शराब नशे में कई बार महिलाओं से पानी मांग कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।


शराबियों से सार्वजनिक नलके और स्कूल के दरवाजे भी खराब कर दिए है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने बरोटीवाला थाने को निर्देश दिए हैं कि हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed