{"_id":"57025fbc4f1c1b504ac810d6","slug":"woman-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने ठेके के आगे दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने ठेके के आगे दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
दून के दूरदराज क्षेत्र बुआसनी में शराब ठेके के विरोध में महिला मंडल ने युवक मंडल कोलका के सहयोग से ठेके के आगे धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के दूरदराज क्षेत्र बुआसनी में शराब ठेके के विरोध में महिला मंडल ने युवक मंडल कोलका के सहयोग से ठेके के आगे धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि वह तीन दिन से ठेके का विरोध कर रही हैं और ठेके को किसी भी कीमत पर यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं ने शराब की खेप को भी वापस लौटा दिया। कहा कि अगर जानबूझ कर यहां पर शराब लाई गई तो उसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। लोगों का कहना है कि ठेका खुलने से यहां पर लोग रात भर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं जिससे लोगों का सुख चैन खत्म होता जाता है। महिला मंडल प्रधान चमेली देवी, रीमा देवी, राम प्यारी, मीना देवी, वार्ड पंच शीला, सत्या देवी, सीतो देवी और युवक मंडल के प्रधान बलविंद्र ठाकुर ने बुआसनी में शराब ठेके के आगे धरना दिया।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि एक साल से ठेके का विरोध किया जा रहा है। 31 मार्च को ठेका बदलने के बाद यहां पर शराब नहीं आने दी जाएगी। अगर उसके बावजूद भी ठेकेदार जबरन यहां पर शराब लाता है तो उसे इसके विपरीत परिणाम भुगतने पड़ेंगे। युवक मंडल के प्रधान बलविंद्र ठाकुर ने बताया कि ठेका गांव के साथ है तथा ठेके के साथ एक पहाड़ी है जिस पर रातभर शराबी उत्पात मचाते हैं।
विज्ञापन
कई बार आपस में भी झगड़ते हैं जिससे लोग रात को नींद से जाग जाते हैं। गांव में ठेका होने से अब युवाओं ने भी नशा करना शुरू कर दिया है। महिला मंडल का कहना है कि ठेका गांव से दूर खोला जाए जिससे असामाजिक तत्वों का बोलबाला समाप्त हो जाए। साथ ही घर के साथ होने से लोग अपने घर के सामान बेच कर नशे के आदी हो रहे हैं। इससे महिलाओं को अपना घर चलाना कठिन हो गया है। महिलाओं ने जिला प्रशासन एवं आबकारी एवं कराधान विभाग से ठेका शिफ्ट कराने की मांग की है।