फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman dies under suspicious circumstances after falling from a cliff in Dehunghat; youth injured.

Solan News: देहूंघाट में ढांक से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, युवक घायल

Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठे थे दोनों, संतुलन बिगड़ने से बताया जा रहा हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देहूंघाट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों सड़क किनारे बैठे थे, संतुलन बिगड़ने के कारण गहरी ढांक से नीचे जा गिरे। इस हादसे में नेपाली मूल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जुन्गा से फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतका नेपाली मूल की थी, जबकि घायल युवक शिमला का निवासी है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed