फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   without number plate bike wandring in baddi

बीबीएन में पुलिस के सामने घूम रही बिना नंबर प्लेट की बाइकें

Mon, 04 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Mon, 04 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
without number plate bike wandring in baddi
बीबीएन में चेन स्नैचिंग की वारदातों के बावजूद पुलिस मुस्तैद नजर नहीं आती। सड़कों पर यातायात व्यवस्था को लेकर तैनात जवानों की अनदेखी से दुपहिया वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। - फोटो : अमर उजाला

बीबीएन में चेन स्नैचिंग की वारदातों के बावजूद पुलिस मुस्तैद नजर नहीं आती।  सड़कों पर यातायात व्यवस्था को लेकर तैनात जवानों की अनदेखी से दुपहिया वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। आलम यह है कि जहां दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग हो रही है वहीं कुछ बाइकें बिना नंबर के भी दौड़ रही हैं। हैरत इस बात की है कि हाल में ही चेन स्नैचिंग की वारदातें होने के बावजूद ऐसी बाइकों पर शिकंजा नहीं कसा गया।

विज्ञापन

बीबीएन में सक्रिय चेन स्नैचर गिरोह इसका जमकर फायदा उठा रहा है। बाइकों पर फर्जी नंबर लगाकर शहर में गाड़ियां चलाई जा रही हैं। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर की सुविधा आरंभ करने के बावजूद इसका वाहनों में प्रयोग होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

 लोगों से सुरक्षा के नाम पर इस केंद्रीय योजना के तहत करोड़ों रुपये इकट्ठा किए हैं। एक बाइक चालक ने नाम न बताते हुए कहा कि बीबीएन की पुलिस केवल अपने टारगेट पूरा करने के लिए ही वाहनों के चालान करती है। नियमों की किसे परवाह है। वह बहुत कम हेल्मेट पहनता है। बीबीएन में चेन स्नैचिंग को लेकर सामने आए पांचों मामलों में शातिरों ने बाइकों का ही प्रयोग किया है। दुपहिया वाहनों की पुलिस द्वारा बहुत कम पड़ताल की जाती है। इसका पूरा फायदा आपराधिक छवि के लोग बीबीएन में उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे : एसपी
एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन बद्दी में चलते हैं। यहां ट्रैफिक में 50 के करीब जवान तैनात हैं। यातायात नियमों को लेकर हर वाहन को रोक पाना संभव नहीं। इसके बावजूद पुलिस लगातार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसती है। जवानों की संख्या में इजाफा करने के लिए सरकार से मांग की है। यातायात नियमों का तोड़ने वालों से ओर सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed