फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   With the procession of Mother Shoolini State level Maa Shoolini fair started

Solan News: मां शूलिनी की शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले शुरू

Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
With the procession of Mother Shoolini

State level Maa Shoolini fair started
शहर के मुख्य बाजार में झांकी के दौरान नाचते कलाकार। संवाद
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया मां की डोली का स्वागत
विज्ञापन

तीन दिन तक अपनी बहन के घर रहेंगी मां शूलिनी देवी
शहर का भ्रमण करने के बाद देररात मां पहुंची अपनी बहन के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन की अधिष्ठात्री मां शूलिनी की शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है। पालकी में सवार होकर दोपहर 2:00 बजे शूलिनी माता गंज बाजार अपनी बहन से मिलने के लिए निकलीं। पहले दिन माता के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर से करीब 200 मीटर दूर पुरानी कचहरी के पास मां शूलिनी की पालकी का स्वागत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी मौजूद रहे। हालांकि राज्य स्तरीय शूलिनी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करना था, मगर व्यस्तता के चलते वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।


शुक्रवार को शोभायात्रा से पहले मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्र और ढोल-नगाड़ों के साथ मां शूलिनी पालकी में विराजमान होकर निकलीं। पालकी को माता के कल्याणे उठाकर चल रहे थे। दोपहर 2:35 पर पालकी पुरानी कचहरी पहुंची। पुरानी कचहरी के बाद शोभायात्रा 4:00 बजे चौक बाजार पहुंची। यहां मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल समेत अन्य लोगों ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। वहीं गंज पर माता की डोली पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी माता की डोली को शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। उसके बाद माता की पालकी पहले ठहराव पर पुराने बस अड्डे पहुंची। यहां हजारों लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुराने उपायुक्त चौक आने बाद माता की पालकी वापस गंज बाजार की ओर निकली। माता की पालकी रात को करीब 11:00 बजे गंज बाजार स्थित अपनी बहन के पास पहुंचेंगी। यहां माता तीन दिन रुकने के बाद रविवार को वापस मंदिर चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed