फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Will now seek help from Panchayat representatives to prevent Tuberculosis

Solan News: क्षयरोग को रोकने के लिए अब पंचायत प्रतिनिधियों की लेंगे मदद

Fri, 20 Oct 2023 08:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Oct 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
टीबी रोगियों का बनेगा स्कोर कार्ड, 18 मापदंड किए गए हैं तय
विज्ञापन

मरीज की तबीयत बिगड़ने पर किया जाएगा बड़े अस्पताल में दाखिल
सीएमओ की अध्यक्षता में हुई क्षयरोग को लेकर हुइ्र समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में क्षय रोग को खत्म करने के लिए अब पंचायत अधिकारियों व प्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। यह सभी टीबी की टेस्टिंग से लेकर स्क्रीनिंग पर नजर रखेंगे। वहीं यह भी ध्यान रखेंगे कि मरीज को दवा समय पर मिल रही है या नहीं। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजन उप्पल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय अस्पताल में हुई बैठक के दौरान चर्चा हुई कि टीबी को खत्म करने के लिए पंचायत स्तर पर प्रयास करने होंगे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब टीबी को लेकर पंचायत अधिकारियों से लेकर प्रधान व वार्ड सदस्यों को जोड़ा जाएगा। पंचायतों के हर वार्ड में सदस्य को साथ लेकर टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान टीबी को लेकर तय किए गए 18 मापदंडों र भी चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि टीबी को लेकर एक स्कोर कार्ड तैयार किया जाएगा। इसमें मरीज की दवा लेने के समय से लेकर उसकी हालात पर भी स्कोर कार्ड तैयार होगा। इस दौरान यह भी तय किया गया कि यदि स्कोर कार्ड में गिरावट आती है तो मरीज को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल विश्वविद्यालय या क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर में दाखिल कर दिया जाएगा ताकि वह तुरंत स्वस्थ हो सके। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ अजय सिंह ने भी कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ के अलावा क्षयरोग अस्पताल धर्मपुर की चिकित्सा अधीक्षक मंजू बहल समेत सभी खंड चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed