{"_id":"64e4a1ff723d57855c009a7b","slug":"will-have-to-wait-for-the-commerce-block-in-degree-college-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-5883-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिग्री कॉलेज में वाणिज्य ब्लॉक के लिए करना होगा और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिग्री कॉलेज में वाणिज्य ब्लॉक के लिए करना होगा और इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के चलते काम पूरा करने में हो रही परेशानी
पांच करोड़ से आधुनिक भवन का किया जा रहा निर्माण
प्लॉटिंग और सुरक्षा दीवार का ही हो सका है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के विद्यार्थियों को आधुनिक वाणिज्य ब्लॉक के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने ब्लॉक निर्माण का काम शुरू कर दिया है लेकिन भारी बारिश से परेशानी आ रही है।
इस कारण इस कार्य को पूरा करने में भी देरी हो सकती है। भवन का निर्माण करीब पांच करोड़ की लागत से किया जा रहा है। चार मंजिला भवन में 15 कमरों के साथ ऑडिटोरियम, स्टाफ कक्ष के अलावा पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। इस समय कॉलेज में करीब 5,000 विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। कमरों के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण शिफ्टों में भी कक्षाएं चल रही हैं। पिछले कई वर्षों से भवन के बनने का इंतजार हो रहा है।
इसी वर्ष बजट जारी होने के बाद इसका कार्य भी शुरू किया गया है। इसमें अभी तक प्लॉट तैयार करने सहित सुरक्षा दीवार ही बन पाई है। हालांकि यह कार्य युद्धस्तर पर चल रहा था, लेकिन पिछले दो माह से हो रही बारिश के कारण यह कार्य भी बंद पड़ गया है। कॉलेज परिसर के साथ लगती जगह पर बीकॉम ब्लॉक बनाया जा रहा है। सोलन कॉलेज में शिमला, सिरमौर सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने से कॉलेज भवन छोटा पड़ गया है।
विज्ञापन
ये भी मिलेगी सुविधा
ब्लॉक में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं, हर मंजिल में पेयजल और शौचालय की सुविधा मिलेगी। कॉमन क्लास रूम और बड़े समारोह के लिए ऑडिटोरियम बनेगा। इसके साथ कॉलेज परिसर को चार ब्लॉक में बांटा गया है। ए-ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं, बी-ब्लॉक में शैक्षणिक, सी-ब्लॉक में प्रवेशद्वार व अन्य और डी-ब्लॉक में प्रशासनिक स्टाफ रूम की सुविधा मिलेगी।
वाणिज्य ब्लॉक का काम शुरू हो गया है। इन दिनों हो रही भारी बारिश के कारण कार्य करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कॉलेज छोटा पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन कई वर्षों से नए भवन की मांग कर रहा था। इसी वर्ष से इसका काम शुरू हुआ है।
रीटा शर्मा, प्राचार्य, सोलन कॉलेज