फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wild animals are destroying crops in the panchayats adjacent to the forest.

Solan News: जंगल के साथ की पंचायतों में जंगली जानवर फसलें कर रहे बर्बाद

Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wild animals are destroying crops in the panchayats adjacent to the forest.
नालागढ के ढांग निहली में किसानो ने रात को रखवाली के खेत में बनाई झुग्गी- स्रोत-ग्रामीण
बाढ़ के ऊपर छलांग लगा कर नष्ट कर रहे फसलें
विज्ञापन

नील गाय और बारहसिंघा पहुंच रहे नुकसान
किसान रात भर ठिकरी पहरा देने के लिए मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी



नालागढ़ (सोलन)। जंगल से सटी नालागढ़ की पंचायतों में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है। नीलगाय और बारहसिंघा गेहूं की फसल तबाह कर रहे हैं। ये जानवर किसानों की तारबाड़ के बावजूद उसके ऊपर से छलांग लगाकर खेतों तक पहुंच रहे हैं। जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने ठीकरी पहरा लगाया हुआ है।
नालागढ़ के दभोटा, ढांग निहली, भोगपुर, बरूणा, नवांगांव, बघेरी, बेरछा, मस्तानपुरा, बगलैहड़ और गुल्लरवाला-करसोली पंचायतें जंगलों के साथ सटी हुई हैं। इन पंचायतों में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। दभोटा के सुरमुख सिंह, मझोली के सुच्चा सिंह, बघेरी के तेजा सिंह, बेरछा के जोगिंद्र पाल, गुल्लरवाला-करसोली के विजय भल्ला, मस्तानपुरा के रोशन लाल और नंगल के टेक चंद ने बताया कि लोग जंगली जानवरों से बचाव के लिए रात भर ठीकरी पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान खेतों में धुआं भी करते हैं, ताकि जंगली जानवर फसलों को नुकसान न पहुंचाएं। इसके बावजूद नीलगाय तारबाड़ के ऊपर से छलांग लगाकर खेतों तक पहुंच जाती है। किसानों का कहना है कि जब तक गेहूं की फसल पककर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उन्हें लगातार रखवाली करनी पड़ेगी। ठंड के मौसम में लोग खेतों के किनारे घास की झोपड़ियां बनाकर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुरमुख सिंह ने कहा कि नालागढ़ के किसानों को फसल घर तक पहुंचाने में काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। पहले बारिश न होने के कारण ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ी, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई। अब किसानों को फसलों की रखवाली के लिए रात-रात भर खेतों में जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed