{"_id":"6af31eef1b42f8f4450dd9a2","slug":"budget-for-roads-repair-solan-news-c-176-1-ssml1044-184126-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सात करोड़ के नुकसान पर नालागढ़ मंडल को मिले महज 65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सात करोड़ के नुकसान पर नालागढ़ मंडल को मिले महज 65 लाख
विज्ञापन
नालागढ़, दून और अर्की की सड़कों को मानसून में पहुंचा है भारी नुकसान
पहली किस्त में कम राशि मिलने से मरम्मत कार्य प्रभावित होने की आशंका
पीडब्ल्यूडी ने तैयार की प्रभावित मार्गों की रिपोर्ट, दूसरे चरण के बजट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानसून की तबाही के बाद अब सड़कों की मरम्मत के लिए बजट का संकट खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के नालागढ़ मंडल के तहत आने वाली सड़कों को बरसात के दौरान करीब सात करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचा है। इसके विपरीत, सरकार की ओर से प्रथम चरण में मरम्मत कार्य के लिए महज 65 लाख रुपये जारी किए गए हैं। नुकसान की विशालता को देखते हुए यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है, जिससे क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार का काम लटकने की आशंका पैदा हो गई है।
नालागढ़ मंडल के तहत नालागढ़, दून और अर्की विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख सड़कें आती हैं। बारिश के कारण पनोह-बारियां-अल्योन मार्ग, सरसा पुल, नालागढ़-बवासनी मार्ग, ढेरोवाल-मगनपुरा मार्ग, नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग, राजपुरा निचली ढांग सड़क, मस्तानपुरा-कोटला-कुंडलू मार्ग और नालागढ़-रामशहर मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा दभोटा और ढेरोवाल क्षेत्र की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क किनारे की मिट्टी खिसकने से आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। सड़कों को दोबारा सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बजट की जरूरत है। विभाग ने सभी प्रभावित मार्गों का विस्तृत आकलन कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
कोट
बरसात से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर प्रथम चरण में 65 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दूसरे चरण की धनराशि भी जारी हो जाएगी ताकि मरम्मत का काम तेजी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
-परवर्स सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नालागढ़